Mp,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा की अंदरूनी राजनीति में मध्य प्रदेश का अपमान हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में अपराधों का रिकॉर्ड टूटने का आरोप भी लगाया।
मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर राजनीति गरमा गई है। उज्जैन में दोहरे हत्याकांड को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि उज्जैन में दोहरा हत्याकांड हुआ है। एक दिन पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर हमला हुआ। प्रदेश भर में अपराध हो रहे हैं। नए मुख्यमंत्री के कार्यकाल में अपराधों के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। इस तरह अपराध बढ़ेंगे तो सभ्य समाज कैसे आएगा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कार्रवाई से अधिकारी डरते नहीं हैं। यही वजह है कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।
पी सी सी चीप नेभाजपा के संकल्प पत्र के वादों पर उठाए सवाल
जीतू पटवारी ने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के जनता के सामने संकल्प पत्र प्रस्तुत कर किए वादे पर सवाल उठाए। उन्होंने हा कि प्रदेश के किसानों को धान और गेहूं के दाम कब मिलेंगे। 450 रुपये में सिलिंडर कब से देंगे। अब तक रामायण और गीता का एक शब्द भी नहीं पढ़ाया।

मध्य प्रदेश का हो रहा अपमान
मध्य प्रदेश गान पर खड़े होना जरूरी नहीं वाले मुख्यमंत्री के बयान पर जीतू पटवारी ने बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान-प्रदेशगान को लेकर मुख्यमंत्री ने अपनी बात कही। भाजपा की अंदरूनी राजनीति में मध्य प्रदेश का अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का अपना सम्मान है, लेकिन मध्य प्रदेश का भी अपमान न हो।
चुनाव के लिए बनेगा कंट्रोल रूम
कांग्रेस की बैठक को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि लोकसभा और भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में तैयारी चल रही है। लोकसभा चुनाव के लिए कंट्रोल रूम बन गया है। सोशल मीडिया समेत डिलेवरी सिस्टम पर काम हो रहा है। संभागीय स्तर पर भी कंट्रोल रूम बना रहे हैं।

Tags:
#sagarNews#Hindinews#