बंडा। के ग्राम पंचायत बमूरा भेड़ा में जंगली सुअरो का आतंक महिला पर जंगली सूअर ने छत पर चढ़कर किया हमला

यह खबर सागर जिले की बंडा तहसील के ग्राम पंचायत बमूरा भेड़ा से जुडी है । गांव मैं सुअरों का आतंक इस कदर छाया है।की सूअर आज 8:30 बजे के करीब घर की छत पर चढ़ गया जहां पर महिला पर जानलेवा हमला किया वहीं पर महिला छत पर से गिरने के कारण हुई बुरी तरह घायल।
ग्रामीण।चंदन सिंह, जसवंत सोलंकी, लखन आदीवासी

 जहां पर चंदन सिंह ठाकुर ने बताया कि  सुबह 8:30 बजे दिन को  सुम्मेर सिंह दांगी की छत पर चढ़कर। काम कर रही महिला पर सुअर ने किया हमला महिला बुरी तरह घायल हो गई।

  ग्रामीणों की जानकारी के मुताबिक पता चला है।कि ग्राम पंचायत बमुरा भेड़ा में 200 से अधिक सूअर का झुंड गांव में फसलों को नष्ट कर रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 वहीं पर चंदन सिंह लंबरदार ने बताया कि इसकी जानकारी कई बार पुलिस विभाग को दी गई है। इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।।इसी के चलते फसलों का हर साल लाखों रुपए का नुकसान किसानों को भुगतना पड़ता है।हर साल ऐसी कई घटनाएं सामने आती हैं।
पुलिस ने ग्रामीणों की जानकारी ली और किसानों के साथ खेतो मैं जा कर फसल का नुकसान भी चेक किया 

पुलिस ने पंचनामा कर की कार्रवाई कर वन विभाग को दी जानकारी



Post a Comment

Previous Post Next Post