हरदा ब्लास्ट में डॉक्टर मोहन सरकार की बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर ऋषि गर्ग और एसपी संजीव कुमार कंचन को हटाया

प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव पहुचे मरीजों से मिलने हॉस्पिटल 

हरदा पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को हरदा पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन को हटा दिया गया है। इसके बाद कलेक्टर ऋषि गर्ग को भी हटा कर मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया गया है। 

डॉक्टर मोहन सरकार ने कहा हादसे के दोषियों को बक्सा नहीं जाए गा? Kijayegee कार्रवाई, 
मध्य प्रदेश के हरदा पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात करने हरदा पहुंचे। इसके बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग हटा कर मंत्रालय में उपसचिव पदस्थ किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए।

वहीं, हरदा पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन को हटा दिया गया। कंचन को हटा कर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए। पुलिस अधीक्षक पर घटना के बाद सक्रियता नहीं दिखाने और फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post