सागर लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर लता वानखेड़े जी द्वारा बोला गया हरिजन शब्द को लेकर भीम आर्मी ने मकरोनिया पुलिस अधीक्षक को सोपा ज्ञापन



स्लग-- सागर लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े चुनाव की तारीखों से 3 दिन पहले ही विवादों में गिरती नजर आ रही हैं बीजेपी प्रत्याशी पर एफ आई आई की मांग
।       भीम आर्मी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र अहिरवार जी
साग़र लोकसभा से बीजेपी की प्रत्याशी लता वानखेड़े की थाने में हुई शिकायत भीम आर्मी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र अहिरवार और भीम आर्मी के अन्य कार्यकर्ता ज्ञापन देने मकरोनिया थाना पहुंचे जिसमें एससी एसटी एक्ट की कार्रवाई की मांग की।

सोशल मीडिया में दिए एक इंटरव्यू में अनुसूचित जाति वर्ग के बारे में अनुचित शब्द बोलने से आक्रोशित हुई भीम आर्मी । इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ है जिसमें बीजेपी की प्रत्याशी डॉक्टर लता वानखेड़े जी द्वारा एक इंटरव्यू के दौरान अनुचित है जाति वर्ग के लोगों के लिए हरिजन जैसे शब्द का प्रयोग किया गया है उसी के चलते भीम आर्मी आक्रोश है।

मकरोनिया थाना प्रभारी को भीम आर्मी ने वीडियो सहित दिया शिकायती आवेदन। आवेदन में कार्रवाई करने की दी गई मांग

एससी एसटी एक्ट के तहत बीजेपी प्रत्याशी लता वानखेड़े पर मामला दर्ज करने की कर रहे है मांग।
भीम आर्मी  ने दी चेतावनी कार्रवाई नहीं तो करेंगे भव्य आंदोलन
शाम तक का दिया अल्टीमेटम भीम आर्मी ने,
उग्र प्रदर्शन की भी दी चेतावनी

सोशल मीडिया में जारी एक इंटरव्यू के दौरान अनुसूचित जाति वर्ग के लिए प्रतिबंधित शब्द का इस्तेमाल किया था भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े ने।

 हरीजन शब्द से संबोधित करने पर न्यायालय ने 
लगाया प्रतिबंध 

अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए हरिजन शब्द को लिखने बोलने पर न्यायालय ने प्रतिबंध किया है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय शास्त्री भवन नई दिल्ली द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार आधिकारिक रूप से अनुसूचित जातियों के संबंध में हरिजन शब्द के उपयोग पर पाबंदी के निर्देश भी दिए गए है।

भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश में एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर चिंता जताई थी और इसके तहत मामलों में तुरंत गिरफ़्तारी की जगह शुरुआती जांच की बात कही थी.

एक आदेश में जस्टिस एके गोयल और यूयू ललित की बेंच ने कहा था कि सात दिनों के भीतर शुरुआती जांच ज़रूर पूरी हो जानी चाहिए.

क़ानून के आलोचक इसके दुरुपयोग का आरोप लगाते रहे हैं.

समर्थक कहते हैं कि ये क़ानून दलितों के ख़िलाफ़ इस्तेमाल होने वाले जातिसूचक शब्दों और हज़ारों सालों से चले आ रहे ज़ुल्म को रोकने में मदद करता है.

बाइट-- नरेंद्र सूर्यवंशी- प्रदेश सचिव भीम आर्मी ने बताया हरिजन जैसे शब्द का प्रयोग करना समाज को गाली देने के बराबर है। जब तक कार्रवाई नहीं तब तक प्रदशन रहे गा जारी।
।     नीलम चौधरी- नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया 
बाइट-- नीलम चौधरी- नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया ने  बताया जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो चल रहा है।वह बीजेपी की प्रत्याशी डॉक्टर लता वानखेड़े जी का है उस वीडियो की डिजिटल रूप से जांच होकर उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post