न्यू बस स्टैण्ड आर.टी.ओ. परिसर में श्रीराम सेवा एवं समाज कल्याण संगठन सागर द्वारा निःशुल्क पेय जल (प्याऊ) का शुभारंभ

।            प. महादेव प्रसाद दुबे जी प्रदेश अध्यक्ष
                                    सागर
सागर से ( प्रदीप कुमार)
न्यू बस स्टैण्ड आर.टी.ओ. परिसर में श्रीराम सेवा एवं समाज कल्याण संगठन सागर द्वारा निःशुल्क पेय जल (प्याऊ) का शुभारंभ
              
सागर/ श्रीराम सेवा एवं समाज कल्याण संगठन सागर द्वारा न्यू बस स्टैण्ड आर.टी.ओ. परिसर सागर में निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ 51 मटके रखकर किया गया। श्रीराम सेवा समाज सेवा एवं समाज कल्याण संगठन विगत 30 वर्षों से शहर के अनेकों स्थान पर निःशुल्क प्याऊ का कार्य करते है। श्रीराम सेवा समाज कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. महादेव प्रसाद दुबे, राष्ट्रीय स्वयं सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेष वर्मा एवं आशु दुबे द्वारा निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। उन्होनें कहा कि शहर के अनेकों प्रमुख स्थान, नई कलेक्ट्रेट, खुरई बस स्टैण्ड,   जैसे प्रमुख स्थानों पर भी शीघ्र ही निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया जाएगा। श्री दुबे ने कहा कि इससे बडा पुण्य किसी भक्ति में नहीं है जो लोगों के कण्ठ तर कर दे। उक्त शुभ अवसर पर गोविंद पाठक प्राचार्य, गणेश अरेले उदित नामदेव सहित संगठन के सदस्य उपस्थित थे। ़ 
सादर प्रकाशनार्थ। 
समिति द्वारा बताया गया यह निशुल्क जल सेवा हमारा प्रयास रहेगा कि पूरे शहर में निशुल्क जल सेवा की व्यवस्था संगठन द्वारा की जाएगी श्री दुबे जी ने बताया आज निशुल्क जल की व्यवस्था सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ  है मेरे लिए बड़े गर्व की बात है/श्री दुबे जी ने बताया यह है समाज सेवा निशुल्क जल सेवा 51 मटके तक ही सीमित नहीं रहेगी यह व्यवस्थाएं शहर भर में बड़े स्तर पर भी की जाएगी। दुबे जी ने बताया प्यासे को पानी पिलाना सर्वोपरि धर्म कर्तव्य बनता है।
न्यू बस स्टैंड आरटीओ परिसर में श्री राम सेवा एवं समाज कल्याण संगठन में भाजपा कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत विधायक शैलेंद्र जैन भाजपा के तमाम कार्यकर्ता गढ़ एवं जनता जनार्दन भी उपस्थित रही।


प. महादेव प्रसाद दुबे
प्रदेश अध्यक्ष
श्रीराम सेवा समाज कल्याण संगठन सागर
मो.नं. 9131171655

Post a Comment

Previous Post Next Post