सागर। सागर के जाने-माने समाजसेवी अधिमान्य पत्रकार महासंघ के संभागीय अध्यक्ष मनी सिंह गुरोंन को अब महासंघ का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। यह अहम जिम्मेदारी महासंघ के अध्यक्ष अनिल मालवीय ने उनके समर्पण, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए सौंपी है।
गौरतलब है कि प्रदेश मंत्री बनने से पहले मनी सिंह गुरोंन ने संभागीय अध्यक्ष के रूप में पत्रकारों के हित में और समाज सेवा में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व क्षमता और संगठन को मजबूत बनाने के प्रयासों की पूरे प्रदेश में सराहना होती रही है।
नए पद के साथ मनी सिंह गुरोंन को प्रदेश स्तर पर संगठन के विस्तार और सागर जिले में पत्रकारों को एकजुट करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।